Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर पुलिस ने विजयादशमी पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए, रावण दहन स्थलों का लिया जायजा

नवरात्र के सप्तमी,अष्टमी,नवमी और विजयादशमी के मद्देनजर होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में चौकसी बढ़ा दी है।खासकर विजयादशमी के दिन रावण दहन स्थलों में होने वाली भीड़ और भीड़भाड़ के दौरान लोगों को किस तरह से सुरक्षा प्रदान की जाए।ताकि लोग बेफिक्र होकर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हो सकें और मातारानी का दर्शन कर सकें उसको लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों की ओर से रूप रेखा तैयार की जा रही है।

इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ग्राउंड,,लाल बहादुर शास्त्री मैदान,,रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान सहित अन्य रावण दहन स्थलों का जायजा लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने दिशा निर्देश दिए।इस सम्बंध में एएसपी उमेश कश्यप ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विजयदशमी के दौरान रावण दहन स्थलों में चारपहिया सहित भारी वाहनों की प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

वहीं लोगों की सुरक्षा के लिए प्रवेश और निकासी के दो द्वार तैयार किये जायेंगे।प्रवेश और निकासी द्वार के साथ चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।वहीं सभी का मोनिटरिंग भी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान एसपी रजनेश सिंह,,एएसपी उमेश कश्यप,,एएसपी नीरज चंद्राकर,,आरआई भूपेन्द्र गुप्ता,,टीआई अनिल अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Exit mobile version