Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर पुलिस बड़े अपराधियों के खिलाफ कर रही लगातार कार्यवाही; जरहाभाठा में रहने वाले हिस्ट्री शीटर रितेश निखारे उर्फ मेडी को गिरफ्तार किया।

बिलासपुर पुलिस बड़े अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करती दिख रही है। यह आदर्श आचार संहिता का असर है या फिर नए एसपी के ऑपरेशन प्रहार का, कहना मुश्किल है। लेकिन दो दिन पहले भू माफिया अकबर खान की गिरफ्तारी और उसका जुलूस निकालने के बाद पुलिस ने एक बार फिर जरहाभाठा में रहने वाले हिस्ट्री शीटर रितेश निखारे उर्फ मेडी को गिरफ्तार किया है। मेडी के खिलाफ पहले से ही दर्जनों मामले दर्ज हैं ,जिसे जिला बदर भी किया गया था।

बताया जा रहा है कि पिछले दिन कुछ दिनों से वह शांत था लेकिन पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल मिला है, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक बार फिर सिविल लाइन पुलिस उसका जुलूस निकालकर उसे कोर्ट ले गई। पुलिस ने उसे जरहाभाठा मंदिर चौक के पास से गिरफ्तार किया जिसके बाद उसे एसीसीयू के ऑफिस ले जाकर घंटो पूछताछ की गई। अकबर खान के वीडियो के बाद अब मेडी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

Exit mobile version