Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर पुलिस में प्रशासनिक बदलाव एसएसपी राजनेश सिंह के आदेश से 15 पुलिसकर्मियों के तबादले

जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेंगे।तबादला सूची के अनुसार कोटा, सकरी, सिविल लाइन, कोनी, सिरगिट्टी, महिला थाना, सिटी कोतवाली सहित विभिन्न थानों एवं रक्षित केंद्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जगहों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ कर्मचारियों को थानों से रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि कई को रक्षित केंद्र से मैदानी थानों में पदस्थ किया गया है।एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित कर्मियों को तुरंत नई पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। इस बदलाव को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version