Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर पुलिस में बड़ा एक्शन, 13 निरीक्षक-2 एसआई समेत एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला कानून व्यवस्था कसने SSP का सख्त कदम, थानों से चौकियों तक व्यापक फेरबदल

बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 13 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक एसआई सहित एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी दो अलग-अलग आदेशों में यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था को और सख्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।पहले आदेश में निरीक्षक और एसआई स्तर के अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, वहीं कुछ को रक्षित केंद्र और विशेष इकाइयों में भेजा गया है। एयरपोर्ट सुरक्षा, सिविल लाइन, सरकंडा, कोनी जैसे अहम थानों में नई तैनाती कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।वहीं दूसरे आदेश में एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। थानों और चौकियों में लंबे समय से जमे कर्मचारियों को हटाकर नई जगह पोस्टिंग दी गई है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुरक्षा व त्वरित सेवा मिल सकेगी।

Exit mobile version