Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर पुलिस लाइन में आयोजित फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी कार्यशाला का समापन।

बिलासपुर पुलिस लाइन में फोटोग्राफी वीडियोग्राफी कार्यशाला का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। बिलासपुर रेंज से आये सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारीयो को इस विषय के बारे में बारीकी से बताया और सिखाया गया। तकनीकी एक्सपर्ट के द्वारा यह बताया गया कि इस समय पुलिस के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी अपराधों के जांच में महत्वपूर्ण उपकरण बनता जा रहा है। अपराध के सभी मामलों में सबूत एकत्रित करने के लिए फोटोग्राफी की आवश्यकता होती है। जो कि जांच अधिकारी को भौतिक तौर पर सूचना एवं सबूत प्रदान करने में सहायक होती है।

बकायदा क्राईम सीन भी यहां क्रिएट किया गया और पुलिसकर्मियों को इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। बिलासागुड़ी में इस कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें शामिल हुए प्रतिभागियों ने सेमिनार में कराए गए प्रशिक्षण में अपने अनुभव साझा किया और सभी शामिल हुए प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को छोटी से बड़ी हर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जानकारी दी गई। जिससे आगे चलकर अपराधों की जांच में फोटो और वीडियो ग्राफी के द्वारा एक बड़ा सहयोग प्रदान हो सके।

Exit mobile version