Site icon Grand Gumber News

*बिलासपुर पुलिस* *शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव कराने के मद्देनजर थाना सिविल लाईन, सिटी कोतवाली, तारबहार, सिरगिट्टी तोरवा बिलासपुर पुलिस द्वारा निकाली गई निगरानी व गुण्डा बदमाशो की पैदल मार्च*

बिलासपुर पुलिस शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव कराने के मद्देनजर थाना सिविल लाईन, सिटी कोतवाली, तारबहार, सिरगिट्टी तोरवा बिलासपुर पुलिस द्वारा निकाली गई निगरानी व गुण्डा बदमाशो की पैदल मार्च

पैदल मार्च के द्वारा आमजनो को भयमुक्त निष्पक्ष मतदान करने का संदेश देना

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोश कुमार सिंह भा.पु.से के निर्देशानुसार व श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल सीएसपी सिविल लाईन श्री संदीप पटेल भा.पु.से. के मार्गदर्शन में व प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा के नेतृत्व में बिलासपुर जिला के शहरी थाना के 50 से अधिक निगरानी, गुण्डा बदमाश को कंटोलरूम बिलासपुर में तलब कर उपस्थित कराया गया जिनको विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण कराने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार के अवैध कार्य, मारपीट, झगडा, बाद विवाद व डराने धमकाने जैस कृत्य न करने हेतु सख्ती से हिदायत दिया गया आम जनो के बीच उनके डर को समाप्त करने के उद्देश्य से पैदल मार्च निकाल कर शांति पूर्वक चुनाव कराने का आम लोगो में संदेश दिया गया पैदल मार्च उपरान्त सभी निगरानी गुण्डा बदमाशो का सकुशल पुनः शांति पूर्वक चुनाव कराने हिदायत देकर रूखसत किया गया। उपरोक्त पैदल मार्च में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा, थाना प्रभारी सिरगिट्टी नवीन देवांगन, थाना प्रभारी सिविल लाईन भावेश शेन्डे व केन्द्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी जवान उपस्थित रहे।

Exit mobile version