22.3 C
Bilāspur
Tuesday, February 17, 2026
spot_img

बिलासपुर प्रीमियर लीग – सीज़न 2 का भव्य शुभारंभ, 16 से 27 फरवरी तक चलेगा रोमांच, 12 टीमें और 192 खिलाड़ी मैदान में

बिलासपुर यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित बिलासपुर प्रीमियर लीग – सीज़न 2 का शुभारंभ रविवार को भव्य और गरिमामय समारोह के साथ हुआ। क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरे मैदान में खिलाड़ियों की जोशीली तालियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच टूर्नामेंट का आगाज किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धरमजीत सिंह की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

उद्घाटन समारोह में मंच की आकर्षक साज-सज्जा, टीमों का अनुशासित मार्च-पास्ट और आयोजकों की सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं देखने लायक रहीं। दर्शकों के उत्साह ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और रोमांच से भर दिया। आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित होगी, जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लगभग 192 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।बिलासपुर प्रीमियर लीग – सीज़न 2 केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का उत्सव है, जो शहर में खेल संस्कृति को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles