Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में विकास पैनल की क्लीन स्वीप अजीत मिश्रा बने अध्यक्ष तो संदीप करिहार सचिव,सभी पदों पर विकास पैनल की जीत

बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव में विकास पैनल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सभी पदों पर कब्जा जमा लिया। अध्यक्ष पद के लिए विकास पैनल के अजीत मिश्रा ने दोनों प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों को हराकर शानदार जीत हासिल की। उनके साथ विजय क्रांति तिवारी उपाध्यक्ष, संदीप करिहार सचिव, किशोर सिंह कोषाध्यक्ष, हरिकिशन गंगवानी सह सचिव और कैलाश यादव कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।रविवार को राघवेंद्र हाल में सुबह 9 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें तीनों पैनल आशीर्वाद, विकास और विकल्प के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगते नजर आए।

कुल 447 सदस्यों में से 386 पत्रकार सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे चुनाव में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।निर्धारित समय शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई। गहमागहमी के माहौल में सभी 19 उम्मीदवारों को पड़े मतों की गिनती की गई। प्रशासक कलेक्टर के निर्देशानुसार सरकारी अमले की निगरानी में पूरे चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रेस क्लब के सभी चुनाव दो पैनलों के बीच ही होते रहे हैं। यह पहला मौका था जब विकल्प पैनल की एंट्री हुई। हालांकि उसके किसी भी उम्मीदवार को जीत नहीं मिली। विकास पैनल के सभी प्रत्याशियों की जीत के बाद समर्थकों में भारी खुशी और उत्साह का माहौल है। जीत के बाद विजय जुलूस निकालकर सभी ने खुशिया मनाई।

Exit mobile version