बिलासपुर प्रेस क्लब ने अभिनव पहल की है ,तत्कालीन एस पी संतोष कुमार सिंह के पहल पर प्रेस ट्रस्ट भवन में लाइब्रेरी का शुभारंभ एवं लोकार्पण शनिवार को किया गया। लाईब्रेरी में साहित्यिक, जीवनी सहित प्रतियोगी पुस्तके रखी गई हैं।जन सहयोग से पुस्तकों का संकलन हो रहा हैं।जिसका लाभ आने वाले दिनों में पत्रकारों के साथ आम जनो को भी होगा। इस दौरान सभी प्रमुख समाचार पत्र के संपादक विशेष तौर पर मौजूद रहे।अथितियों के स्वागत के बाद आभार प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर ने लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना की,
अवनीश शरण कलेक्टर







