23.2 C
Bilāspur
Friday, April 10, 2026
spot_img

बिलासपुर: फेसबुक लाइव पर आत्महत्या का ऐलान, महिला ने 14 लोगों को बताया जिम्मेदार

रविवार को फेसबुक पर लाइव आकर महिला ने खुदकुशी का ऐलान किया, जिससे हंगामा मच गया।श्रीकांत वर्मा मार्ग मैग्नेटो मॉल के पास स्थित सांई दरबार के बाजू वाली गली में रहने वाली प्रियंका सिंह ने फेसबुक लाइव आते हुए सनसनी खेज खुलासा किया कि उनके मकान के बगल में नागू राव का मकान है, जिसमें किराए में रहने वाला पप्पू यादव पिछले 4 सालों से उनका जीना हराम किए हुए हैं। यह वही पप्पू यादव है जो अन्ना दोसा दुकान खाली कराने तलवार लेकर पहुंच गया था। महिला का आरोप है कि पप्पू यादव लगातार उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करता है ।प्रियंका सिंह ने बताया कि पप्पू यादव की इस हरकत में समर्पण क्लीनिक का संचालक डॉक्टर अजीत मिश्रा, हाई कोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, उसका पति अनिल शुक्ला, साईं दरबार का पुरोहित और उसका बेटा, श्री राम ज्वेलर्स का मालिक विवेक अग्रवाल उर्फ विक्की अग्रवाल पूरा साथ देते है। महिला ने बताया कि यह सभी लोग नागू राव की छत पर आकर अपने कपड़े उतार कर उसे अश्लील इशारे करते हैं ।

महिला ने यह भी कहा कि पिछले 26 फरवरी को इन्हीं लोगों ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर प्रियंका सिंह को उनकी बेटियों समेत घर पर जला देने की साजिश की थी। प्रियंका सिंह का यह भी कहना है कि पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर बाजी करते हैं। प्रियंका सिंह का यह भी कहना है कि वह पिछले 4 सालों से प्रताड़ना झेल रही है, जिस कारण पिछले 3 साल से वह सो नहीं पाई है।इन लोगों के अत्याचार से तंग होकर महिला ने खुदकुशी का ऐलान किया। इसके बाद तारबाहर और सिविल लाइन पुलिस तुरंत उनके घर पहुंच गई लेकिन तब तक महिला ने फांसी लगा ली थी। किसी तरह फंदे से उतार कर पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई है, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

बहरहाल पुलिस ने कहा है कि प्रियंका सिंह ने जिन-जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं सब की जांच की जाएगी और आरोप सत्य पाए जाने पर सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी,,चाहे वह कोई भी हो। फिलहाल मर्ग कायम कर महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाई कराया गया है।पीएम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट में मिले तथ्यों के आधार पर सिविल लाइन पुलिस वैधानिक कार्यवाही करेगी। महिला के पति रेलवे में टीटी है। आरोप है कि यह सभी लोग महिला को प्रताड़ित कर उनके मकान पर कब्जा जमाना चाहते थे। महिला की मौत के बाद उनके वीडियो को उनका मृत्यु पूर्व बयान मानकर पुलिस कार्यवाही कर सकती है, जिससे आरोपियों की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles