Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर बास्केटबॉल लीग सीजन–2 का रोमांचक समापन डीएलएस डायनामोस ने खिताब जीता, कोच टी. प्रकाश राव की अहम भूमिका

बिलासपुर बास्केटबॉल लीग सीजन–2 में डीएलएस डायनामोस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे टीम के कोच टी. प्रकाश राव की अहम भूमिका रही, जो छत्तीसगढ़ के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। उनके अनुभव और रणनीति ने पूरी टीम को टूर्नामेंट में मजबूती प्रदान की।छत्तीसगढ़ स्कूल बास्केटबॉल कोर्ट में खेले गए फाइनल मुकाबले में डीएलएस डायनामोस और राइजिंग चौकसे के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।

आखिरी पलों तक चले मुकाबले में डीएलएस डायनामोस ने राइजिंग चौकसे को 51–49 अंकों से मात दी। डीएलएस की ओर से सिद्धार्थ सिंह ने 15 अंक और प्रशांत त्रिपाठी ने 13 अंकों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे टीम को निर्णायक बढ़त मिली।इससे पहले तीसरे स्थान के मुकाबले में मां कामाख्या फाइटर ने एविक फाइटर को 66–44 अंकों से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। आयोजन के सफल समापन के साथ ही बिलासपुर में बास्केटबॉल के प्रति उत्साह और बढ़ गया है।

Exit mobile version