Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर ‘बिलासा एयरपोर्ट’ को पूर्ण विकसित एयरपोर्ट बनाने की मांग को लेकर महाधरणा जारी है।

सालों से चल रहे महाधरना का लाभ बिलासपुर को मिलता दिख रहा हैं।

बिलासा एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के बीच प्रस्तावित फ्लाइट के लिए राज्य सरकार ने एलाइंस एयर के साथ एम ओ यू साइन कर लिया है। अब दिल्ली कोलकाता के अलावा हैदराबाद के लिए भी सीधी फ्लाइट चलेगी। यह सुविधा अब किसी भी समय शुरू हो सकती है। हालांकि फ्लाइट का उद्घाटन 10 मार्च को ही किया जा चुका है, ऐसे में आचार संहिता में भी इस फ्लाइट को शुरू करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। 5 सालों से चल रहे महाधरना का लाभ बिलासपुर को मिलता दिख रहा हैं, हवाई सेवा संघर्ष समिति की लड़ाई अब रंग ला रही है। राघवेंद्र राव सभा भवन के परिसर में पिछले 5 वर्षों से समिति महाधरना पर बैठी है। धीरे-धीरे उनकी मांग अब पूरी होती जा रही है। उसके बावजूद भी बिलासपुर एयरपोर्ट को पूर्ण विकसित एयरपोर्ट बनाने की मांग, भोपाल जबलपुर सहित चार महानगरों को बिलासपुर से जोड़ने जैसी जैसी मांगो का अभी भी इंतजार है। उनका कहना है कि अब उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है. जल्द ही हमारी दूसरी मांग भी पूरी होने की संभावना हैं।

Exit mobile version