Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर भक्त मंडल के सदस्य द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज दिनांक 24 अगस्त, रविवार की सुबह 9 बजे रावतपुरा सरकार भक्त मंडल, बिलासपुर के सदस्यों ने अपने गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम “लक्ष्मी निवास परिसर” बिलासपुर में संपन्न हुआ, जहां भक्त मंडल के सदस्यों ने छायादार वृक्षों के साथ-साथ जामुन, सीताफल, पपीता जैसे फलदार पौधे और विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधों का वृक्षारोपण किया। पौधों के चयन में यह विशेष ध्यान रखा गया कि भविष्य में यह वृक्ष पर्यावरण को संतुलित रखने में मदद करें।इस अवसर पर भक्त मंडल के प्रमुख सदस्यों में श्री विजय सूद, श्री राहुल बल्लेवार, श्री संदीप शुक्ला, श्रीमती गीता बल्लेवार, श्रीमती प्रवीण कोचर, श्रीमती स्मृति मिश्रा, श्रीमती पुष्पा बत्रा, निकिता सूद, श्रीमती करुणा वर्मा, श्रीमती ज्योति कोचर, समर्थ बल्लेवार, श्री गौतम भैया, श्रीमती सरिता मिश्रा, श्री मयंक मिश्रा सहित अन्य अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग संदीप शुक्ला का रहा, जिन्होंने विभिन्न प्रकार के वृक्षों की व्यवस्था कर वृक्षारोपण को सफल बनाया। वहीं प्रवीण कोचर ने कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी उपस्थित भक्तों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की। उनकी इस सेवा भावना ने कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे सभी भक्तों को आनंदित किया।भक्त मंडल के सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे हर पौधे की देखभाल करेंगे ताकि यह वृक्ष भविष्य में समाज और आने वाली पीढ़ियों को लाभ पहुंचा सकें। सभी ने मिलकर संदेश दिया कि प्रकृति की रक्षा करना और वृक्षारोपण करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।कार्यक्रम का समापन सतगुरु महाराज जी और रावतपुरा सरकार जी की जयकारों के साथ हुआ। भक्त मंडल ने घोषणा की कि आगामी रविवार को भी वृक्षारोपण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वे उन सभी भक्तों की सहभागिता की अपेक्षा करते हैं, जो इस बार किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए।

Exit mobile version