Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर मंडल में स्वच्छता अभियान और पेंशनर्स के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंप ट्रेनों में सफाई प्रशिक्षण, स्टेशनों पर 30 नवंबर तक निःशुल्क DLC सुविधा

बिलासपुर मंडल में ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें OBHS, पैंट्रीकार और CTS स्टाफ को कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी क्रम में एनईआई बिलासपुर में पेंशनर्स के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट मेगा कैंप आयोजित हुआ, जहां 228 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के DLC बनाए गए। यह निःशुल्क फेस-आधारित सुविधा 30 नवंबर तक मंडल के विभिन्न स्टेशनों—कोरबा, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड और मनेन्द्रगढ़—में भी उपलब्ध रहेगी।

Exit mobile version