
मार्क अस्पताल की कैंटीन में अचानक सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में दहशत फैल गई। खाना बनाने के दौरान हुई लापरवाही को घटना की वजह बताया जा रहा है।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होने चाहिए थे। ऐसी लापरवाही से मरीजों और परिजनों की जान खतरे में पड़ सकती थी।घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कैंटीन की मरम्मत और स्थिति सामान्य करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। हालांकि हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।




