22.7 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

बिलासपुर में अखिल भारतीय अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य समापन महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने विजेता कलाकारों को किया सम्मानित

न्यू ऑडिटोरियम, तितली चौक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागी कलाकारों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश रहे। उन्होंने प्रतियोगिता को भारतीय रेलवे की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और अखिल भारतीय एकता का सशक्त प्रतीक बताया।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन रचनात्मक प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।इस प्रतियोगिता का आयोजन 02 एवं 03 फरवरी 2026 को किया गया, जिसमें लाइट वोकल, शास्त्रीय वोकल, लाइट म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल और शास्त्रीय म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल—इन चार विधाओं में प्रतिस्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता में 14 क्षेत्रीय रेलों, रेलवे बोर्ड और 5 उत्पादन इकाइयों से कुल 147 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

समापन समारोह में विभिन्न विधाओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं ओवरऑल ट्रॉफी पश्चिम रेलवे ने अपने नाम की। यह आयोजन भारतीय रेलवे की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles