Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई खनिज विभाग ने 8 वाहन किए जब्त

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने सिरगिट्टी, सरवानी, काठा कोनी और कपसिया कला क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान मिट्टी और मुरुम के अवैध उत्खनन व परिवहन में प्रयुक्त 5 ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 जेसीबी और 1 हाइवा वाहन जब्त किए गए। सभी वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा गया है।

उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के बाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त निगरानी जारी रहेगी। दोषियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version