Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग की कार्रवाई, नगर निगम ने बाउंड्रीवॉल तोड़ी और सड़कें ध्वस्त कीं

शहर में अवैध प्लाटिंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी बिना अनुमति एवं लेआउट के कॉलोनी विकसित करने का खेल चल रहा है। मौपका एवं बहतराई में नगर निगम अमला के द्वारा अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई। मौपका सरोज विहार में अवैध प्लाटिंग के लिए कॉलोनी में कॉलोनाइजर ने बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया। मौके पर पहुंची टीम और अवैध प्लाटिंग करने वालों को बाउंड्रीवॉल बनाने नोटिस दिया गया। यहां एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग किया जा रहा था। जिसे जेसीबी से ढहा दिया गया।

निगम की टीम द्वारा बहतराई रोड मौपका में अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई। यहां बिना अनुमति ले आउट कराए कॉलोनी के लिए प्लाट काट कर रोड बनाया गया था। निगम अमला के द्वारा रोड को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई। वही संबंधित जमीन पर मालिक को नोटिस जारी किया गया। राज्य सरकार के द्वारा अवैध प्लाटिंग रोकने प्रशासन को दिए निर्देश के बाद भी लगातार प्लाट काटकर बेचने का खेल चल रहा है। इधर प्लाटिंग से लेकर सड़क निर्माण होते तक संबंधित विभाग के अधिकारियों को भनक तक नहीं लग रही है।

Exit mobile version