Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंग, हर दूसरे दिन काटने की घटना आती है सामने।

बिलासपुर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण न होने के कारण इनका आतंक बढ़ता ही जा रहा है। यह कुत्ते बेहद खूंखार हो चुके हैं और इनमें से कई तो रेबीज ग्रस्त होने के चलते पागल भी हो चुके हैं । इनके द्वारा अक्सर छोटे बच्चों और मवेशियों को अपना शिकार बनाया जाता है। बिलासपुर में फिर से एक ऐसे ही खूंखार कुत्ते ने 6 माह के बछड़े को नोच खाया। किसी शिकारी जानवर की तरह गाय के बछड़े का मांस खाने का भी प्रयास किया गया, जिसे किसी तरह से बचाकर उसे अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 1 महीने पहले भी आवारा कुत्तों ने एक बछड़े को काट खाया था। उसकी भी मौत हो गई थी।बिलासपुर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण न होने के कारण इस तरह की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है।

Exit mobile version