Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में ई-ऑफिस पर प्रशिक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी डिजिटल कार्यप्रणाली की जानकारी ऑनलाइन फाइल मूवमेंट व डिजिटल हस्ताक्षर से कामकाज होगा तेज और पारदर्शी

बिलासपुर में शासकीय कार्यों को अधिक पारदर्शी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से प्रार्थना भवन सभाकक्ष में ई-ऑफिस संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर डिजिटल प्रणाली के उपयोग की जानकारी हासिल की।प्रशिक्षण के दौरान ई-ऑफिस संचालन, ऑनलाइन फाइल मूवमेंट, ई-नोटशीट तैयार करना, पत्राचार अपलोड करना और डिजिटल हस्ताक्षर के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही अचल संपत्ति विवरण ऑनलाइन दर्ज करने और अवकाश आवेदन की डिजिटल प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया।प्रशिक्षकों ने बताया कि ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी और लंबित मामलों का तेजी से निराकरण संभव होगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर सिस्टम को कार्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।

Exit mobile version