Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में उद्यमी–बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम कलेक्टर ने दी प्रोत्साहन की राह

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बिलासपुर द्वारा जल संसाधन परिसर में “उद्यमी एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम” आयोजित किया गया, जिसमें एमएसएमई और नवोदित उद्यमियों को ऋण, औद्योगिक नीति और योजनाओं की जानकारी दी गई।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उद्यमियों को समय पर किस्त चुकाने और व्यवसाय विस्तार के लिए बैंक से जुड़ने की सलाह दी। बैंक अधिकारियों ने ऋण स्वीकृति में सहयोग का भरोसा दिलाया और 90 से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Exit mobile version