
बिलासपुर में कुछ युवकों की कार पर स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कार की खिड़की से बाहर निकलकर बैठते और लगातार सायरन बजाते हुए ट्रैफिक नियमों की खुली धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। यह हरकत न सिर्फ उन्हें बल्कि आसपास चल रहे वाहनों को भी गंभीर खतरे में डाल रही थी।

बताया गया कि युवकों ने इस पूरी हरकत को रील बनाने के लिए रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। अब सवाल ये है कि क्या पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर सख्त कदम उठाएगी या फिर मामला केवल चालानी कार्रवाई तक सिमटकर रह जाएगा।




