Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में कार सवार युवक कर रहे थे स्टंट, वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने की कार्यवाही।

थाना सिविल लाइन से सिटी कोतवाली तक मुख्य मार्ग में कार सवार युवक खिड़की पर लटककर स्टंट कर रहे थे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया। वीडियो मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने कार सवार युवकों को रिवर व्यू रोड पर पकड़ लिया और उनकी जमकर खातिरदारी करने के बाद उन्हें समझाइश देकर दुबारा ऐसी गलती नही करने के साथ माफी मंगवाकर छोड़ दिया। जब ये लोग पुलिस के पकड़ में आये उस वक्त कार का ड्राइवर शराब के नशे में था। कार जब्त कर मामले को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं कार सवार युवकों को समझाईश देकर छोड़ा गया है।

कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि कुछ युवक कार की खिड़की में बैठकर मस्ती कर रहे थे। शहर के बीच भीड़भाड़ वाली सड़क पर इस तरह का स्टंट करते किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस के पास भेज दिया। वीडियो मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने कार को रिवर व्यू रोड पर रोक लिया। कार को तिफरा निवासी विजय उर्फ मनोज कौशिक चला रहा था। जांच में पता चला कि ड्राइवर शराब के नशे में है। इस पर पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। कार में सवार युवकों को कान पड़वाकर उठक बैठक लगवाया गया।

Exit mobile version