Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 11 वाहन जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 11 वाहनों को जब्त किया है। 11 से 13 मार्च के दौरान निरतु, सेंदरी, कोनी, मस्तूरी, लारिपारा, चकरभाठा और रतनपुर सहित कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान अवैध रूप से रेत और गिट्टी का परिवहन करते वाहनों को जब्त कर कोनी थाना और लावर जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version