
बिलासपुर :- कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने बिलासपुर में अवैध भंडारण, अनुचित उपयोग और बिक्री की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाया।अभियान में 10 परिवहनकर्ताओं, 13 थोक विक्रेताओं और 18 खुदरा विक्रेताओं से कुल 41 नमूने लिए गए। जांच के दौरान एंट्री पोइन्ट मीट प्रावधान और नियंत्रण नियम 2000 का उल्लंघन सामने आया, जिस पर ट्रांसपोर्टर और विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई।जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी राकेश लोचन तिवारी, संगीता भार्गव, अजय मंडल, विनिता दास सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की सघन जांच की।खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों/व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।




