Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में चेतना मुहिम के तहत “आओ सवारे कल अपना” कार्यक्रम का आयोजन, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. संतोष राय ने बच्चों को करियर संबंधी दिए मार्गदर्शन।

चेतना मुहिम के तहत “आओ सवारे कल अपना” कार्यक्रम में भिलाई के मोटिवेशनल स्पीकर एवं करियर काउंसलर डॉक्टर संतोष राय द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। जिसमें पुलिस परिवार के क्लास नवमी से कॉलेज तक के लगभग 106 बच्चे सम्मिलित हुए। जिन्होंने डॉक्टर संतोष राय द्वारा अपने केरियर को लेकर जरूरी जानकारी ली। इस दौरान बच्चों द्वारा भविष्य में आगे बढ़ाने एवं सही केरियर चुनने के संबंध में डॉक्टर संतोष राय द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

आजकल के परिवेश में बच्चों द्वारा मोबाइल एवं सोशल मीडिया की लत से दूर रहकर अपना भविष्य संवारने एवं सही रास्ता चुने हेतु मार्गदर्शन तथा बच्चों द्वारा अपने परिवार के साथ समय बिताने के साथ-साथ बड़ों के मान सम्मान एवं आदर शिष्टाचार किए जाने के लिए मोटिवेट किया गया। बच्चों द्वारा डॉक्टर संतोष राय के जीवन के संबंध में एवं अपने भविष्य के संबंध में सवाल पूछे गए, जिनका डॉक्टर संतोष राज द्वारा उनका मार्गदर्शन किया गया।डॉ राय द्वारा बच्चों को भविष्य में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन की आवश्यकता होने पर निः संकोच कभी भी मुलाकात कर संपर्क करने कहा गया। काउंसलिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, उप पुलिस अधीक्षक लाइन मंजूलता केरकेट्टा और रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित रहे.

Exit mobile version