Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में चोरी की दो बड़ी वारदातें,एक घर, एक छात्र का कमरा बने निशाना, लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ

सरकंडा थाना क्षेत्र में चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं… एक परिवार उत्तराखंड घुमने गया था, तो दूसरी तरफ बीटेक छात्र निकला था सब्जी लेने… लौटे तो ताले टूटे थे और सामान गायब थे।पहली घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के महावीर सिटी की है। आनंद प्रकाश सिंह नाम के शख्स अपने पूरे परिवार के साथ 21 मई को उत्तराखंड गए थे। जब वो 30 मई को लौटे… तो घर की खिड़की की ग्रिल टूटी थी, मेन गेट का ताला उखड़ा हुआ था… और अलमारी से सोना, चांदी और कैश सब गायब था।चोरी गए सामान में करीब 13 तोला 8 ग्राम सोने के जेवर, 350 ग्राम चांदी और 60,000 रुपये नकद शामिल हैं। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में 6 संदिग्ध युवक फुटेज में कैद हुए हैं… जिन्हें अब पुलिस तलाश रही है।दूसरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के ही गया विहार की है, जहां बीटेक छात्र शुभम ठाकुर 29 मई की शाम सब्जी लेने गए थे।

करीब डेढ़ घंटे बाद लौटे, तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर से दो महंगे लैपटॉप गायब थे।शुभम के मुताबिक चोरी हुए लैपटॉप ACER और MSI ब्रांड के हैं, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपये है। उन्होंने खुद कुछ देर तक आसपास पूछताछ की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो सरकंडा थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों मामलों में सरकंडा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457 और 380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फुटेज की जांच की जा रही है और चोरों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से सरकंडा थाना क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी, लेकिन लोग पूछ रहे हैं आखिर कब तक

Exit mobile version