Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में चोरों का हौसला बुलंद, पुलिस अब भी बेखबरसूने घरों के बाद अब रोज़ी रोटी के साधन तक चुरा रहे हैं चोर

बिलासपुर शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने सूने घरों के साथ-साथ आम लोगों के रोज़गार के साधनों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला मगरपारा इलाके का है, जहां एक ऑटो चालक की एकमात्र कमाई का जरिया उसका ऑटो, चोरों ने रातों-रात गायब कर दिया। पीड़ित चालक गोपाल पटेल रोज़ की तरह ऑटो चलाकर घर लौटा और अपने घर के बाहर ही वाहन खड़ा किया था, लेकिन सुबह उठते ही उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई जब देखा कि ऑटो वहां से गायब था।थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए गोपाल ने बताया कि उसी ऑटो से उसका पूरा परिवार चलता है और अब उसके पास रोज़ी-रोटी का कोई जरिया नहीं बचा। यह घटना न सिर्फ एक आम आदमी की तकलीफ को उजागर करती है, बल्कि शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।पिछले कुछ दिनों में बिलासपुर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं कभी सूने मकानों को निशाना बनाया जा रहा है तो कभी सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां तक सुरक्षित नहीं रहीं। इसके बावजूद पुलिस अब तक सिर्फ कागज़ी कार्रवाई में ही उलझी दिख रही है। जनता का गुस्सा साफ है अगर यही हाल रहा, तो चोरों को रोकना नामुमकिन और लोगों का पुलिस से भरोसा पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

Exit mobile version