Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था पस्त, चौक चौराहों में बिगड़े पड़े हुए हैं ट्रैफिक लाइटें, आवागमन नियम की धज्जियां उड़ाते नगरवासी।

शहर के नेहरू नगर स्मार्ट सिटी रोड पर कुछ समय पहले ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही ट्रैफिक लाइट जलनी बंद हो गई। इस रोड में चारों तरफ से ट्रैफिक का दबाव रहता है। बड़ी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन होता है। कभी-कभी तो यहां पर जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्या होती है। लेकिन ट्रैफिक लाइट बंद होने से कोई यहां पर ट्रैफिक नियम का पालन नहीं हो रहा है।

स्मार्ट सिटी रोड के कुछ ही दूर आगे साई मंदिर के पास ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए खंभा लगाकर छोड़ दिया गया है। महीनों से यहां पर खंभा लगा हुआ है लेकिन यह काम पूरा नहीं हुआ है। आसपास के लोगों का कहना है कि ट्रैफिक सुचारू रूप से चले इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को संज्ञान लेकर यहां पर ट्रैफिक लाइट चालू करनी चाहिए। और इस जगह पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए जाने चाहिए ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे और लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Exit mobile version