Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन की पहल तेज यातायात पुलिस का सख्त अभियान, अतिक्रमण पर कार्रवाई

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा शहर में ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन बनाने की दिशा में सघन अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में 1 से 31 जनवरी तक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता और सख्त कार्रवाई एक साथ की जा रही है।

इसी क्रम में सत्यम चौक से मगरपारा चौक तक अतिक्रमण हटाया गया तथा बैनर, पोस्टर व फ्लेक्स जब्त किए गए। दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर वाहन खड़े न करने की हिदायत दी गई। यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version