Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन का दायरा बढ़ा अतिक्रमण और नियम उल्लंघन पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

बिलासपुर में सड़क सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन के विस्तार की दिशा में सख्त कदम उठाए हैं। सड़क परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर जनवरी माह को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत योजनाबद्ध और समयबद्ध कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में यातायात पुलिस ने शहर के चार सेक्टरों में विशेष अभियान चलाते हुए आम नागरिकों और व्यापारियों को नियमों की जानकारी दी। सार्वजनिक अनाउंसमेंट के जरिए मुख्य मार्गों को संकीर्ण या बाधित करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर सख्ती दिखाते हुए फुटपाथ और सड़कों पर किए गए अतिक्रमण हटवाए। बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स और अवैध विज्ञापन बोर्ड जब्त कर नष्ट किए गए तथा दुकानों के सामने वाहनों की अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम नहीं मानने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जबकि इस अभियान में नागरिकों और व्यापारियों का सहयोग भी लगातार मिल रहा है।

Exit mobile version