Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में डांडिया कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सख्त दिशा-निर्देश जारी

आगामी त्योहारों को देखते हुऐ जिला प्रशासन और डांडिया समिति एवं विसर्जन समिति की बैठक रविवार को बिलासा गुड्डी में रखी गई। जिसमे बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में यह बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसपी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर कुछ निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने समिति को यह निर्देशित किया है कि समय सीमा का ध्यान रखकर ही डीजे बजाया जाए। यह त्यौहार मां दुर्गा की आराधना करने का है। ऐसे में किसी भी प्रकार की फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डांडिया समिति को यह निर्देशित किया गया कि अपने प्रोग्राम में किसी भी प्रकार का अश्लील गाने का प्रयोग बिल्कुल ना करें। इसके साथ ही पार्किंग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। ताकि यातायात में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि त्योहार के समय असामाजिक तत्वो की संख्या बढ़ जाती है। जगह-जगह पर लोग नशा करके घूमते हैं। उन्होंने डांडिया समिति से कहा कि नशा करके आने वाले को वे प्रवेश न दें ।

इसके साथ ही एसडीएम पीयूष तिवारी ने कहा कि डांडिया कार्यक्रम में होने वाली कुछ भी घटनाओं की जिम्मेदारी आयोजको की होगी। इसीलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। डांडिया समिति को पास के साथ आईडी भी चेक करने के निर्देश दिए गऐ। ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर आईडी से पहचान की जा सके। इसके साथ ही डांडिया के प्रोग्राम में गार्ड की संख्या बढ़ाने की बात भी कही गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने समिति को कहा कि हर डांडिया समिति अपने डांडिया कार्यक्रम में सीसीटीवी कैमरा आवश्यक रूप से लगवाऐ। ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर सीसीटीवी कैमरे से आसानी से अपराधी को पकड़ा जा सके। सीएसपी पूजा कुमार ने कहा कि डांडिया में आने वालों की संख्या निर्धारित कर जगह के हिसाब से ही पास बेचा जाए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पेट्रोलिंग पर महिला पुलिस की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि नवरात्रि एक पावन पर्व है जिसमें किसी भी प्रकार की अश्लीलता एवं फुहारता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए शहर के हर चौक चौराहे मे पेट्रोलिंग की जाएगी। ताकी किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों द्वारा किसी घटना को अंजाम न दिया जा सके। एक दिन पहले सर्व हिंदू समाज ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंप कर आयोजनों को लेकर संदेह व्यक्त किया था। वहीं विश्व हिंदू परिषद ने भी गाइडलाइन जारी किया है, जिसका पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने आयोजकों के साथ ही बैठक की। इधर विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि इस गाइडलाइन के बावजूद भी जो नियमों का उल्लंघन करेंगे उनका विरोध किया जाएगा और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

Exit mobile version