होलिका दहन की रात घुरू अमेरी क्षेत्र में उपद्रवियों ने एक परिवार पर हमला कर पहले उनके सदस्यों को बेरहमी से पीटा और फिर उनके घर में आग लगा दी। इस घटना में एक छोटे बच्चे सहित पूरा परिवार बेघर हो गया है और अब न्याय की आस में भटक रहा है।पीड़ित सत्यप्रकाश पात्रा के मुताबिक, उपद्रवी उनके घर के पास खड़े ठेले को जबरन ले जाने लगे। जब परिवार ने विरोध किया, तो उन्होंने न केवल मारपीट की बल्कि पूरे घर को आग के हवाले कर दिया। पीड़िता राजकुमारी पात्र का कहना है कि घटना के बाद से उनका परिवार खुद को बेहद असुरक्षित महसूस कर रहा है।परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
बिलासपुर में दिल दहला देने वाली घटना,उपद्रवियों ने परिवार को पीटा, घर में लगाई आग…

