बिलासपुर में दुर्गा उत्सव को 101 साल पूरे हो रहे हैं। साल दर साल बिलासपुर का दुर्गा उत्सव और भी भव्य होता जा रहा है। जिसकी भव्यता इसी से पता लगाई जा सकती है कि बंगाल के बाद बिलासपुर में बड़े धूमधाम से दुर्गा उत्सव मनाया जाता है। इस समय कई जगह पर नवदुर्गा की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित कर दी गई है। जिसके लिए भव्य पंडाल भी तैयार किए गए हैं। तोरवा मेन रोड पर श्री नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा पिछले 32 वर्षों से हर साल कुछ नया करने की चाह में प्रयास किया जा रहा है।

इस वर्ष श्री नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने राम दरबार की थीम में पंडाल सजाया है। इसके साथ ही आकर्षक झूमर भी लगाए गए हैं। पूरे पंडाल को दरबार का स्वरूप देने के लिए मखमली कपड़े से सजाया गया है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की बैठने की भी व्यवस्था का ध्यान रखा गया है।





