Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में दुर्गा दर्शन के दौरान महिला के गले से 30 हजार का सोने का माला चोरी सिविल लाइन्स थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

मध्यनगरी चौक स्थित पंचमुखी मंदिर दुर्गा पंडाल में दर्शन करने आई एक महिला के गले से अज्ञात चोर ने सोने का माला पार कर दिया। महिला सीता देवी ने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन्स थाने में दर्ज कराई है। चोरी गए माला की कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी बहू के साथ नवरात्र पर्व पर दुर्गा दर्शन करने गई थी। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात आरोपी ने उनके गले से सोने का फल वाला माला खींच लिया। महिला ने आसपास तलाश करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा।इसके बाद पीड़िता ने अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया कि माला करीब 5 ग्राम वजनी था और उसके लिए बेहद कीमती था। FIR में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।फिलहाल पुलिस ने प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई चंद्रकांत दहरिया मामले की जांच कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और मौके पर मौजूद गवाहों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version