Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न,पुलिस की सख्ती और सतत मॉनिटरिंग से नहीं हुई कोई अप्रिय घटना

बिलासपुर में इस वर्ष दुर्गा माता की भव्य झांकी विसर्जन यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। पुलिस की सख्ती, अनुशासित व्यवस्था और सतत मॉनिटरिंग के चलते पूरे आयोजन के दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना या अनहोनी नहीं हुई। एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल सुबह से देर रात तक सड़कों पर मुस्तैदी से डटा रहा। उन्होंने संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण किया और हर स्थिति पर खुद नजर रखी।

एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने फील्ड कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभाली, जबकि एसीसीयू प्रभारी अनुज कुमार ने तकनीकी निगरानी को मजबूत किया। शहर के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल सर्विलांस यूनिट्स सक्रिय रखे गए। वहीं, सीएसपी निमितेश सिंह ने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। शहरवासियों ने पुलिस की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस बार विसर्जन उत्सव पूरी तरह शांति, सुरक्षा और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

Exit mobile version