Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में दो पुलों पर आत्महत्या की कोशिश,पुलिस और राहगीरों की सूझबूझ से बची जान

बिलासपुर में रविवार को राम सेतु और इंदिरा सेतु पर अफरातफरी का माहौल बन गया। एक महिला ने जहां पुल की रेलिंग पर चढ़कर खुदकुशी की कोशिश की, वहीं एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी।राम सेतु पुल पर महिला को आत्महत्या से रोकने में पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई कर उसकी जान बचाई। महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर काउंसलिंग के लिए भेजा गया है।इंदिरा सेतु पर पति-पत्नी विवाद से आहत युवक ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और मिलकर युवक को बाहर निकाला।दोनों घटनाओं में पुलिस की तत्परता और राहगीरों की समझदारी ने बड़ी त्रासदी होने से बचा लिया। फिलहाल महिला और युवक दोनों को परामर्श दिया जा रहा है ताकि वे दोबारा ऐसा कदम न उठाएँ।एएसपी ने बताया कि डायल-112, राहगीरों और पुलिस की सूझबूझ से दोनों की जान बच सकी। उन्होंने समझदारी दिखाने वाले युवकों और टीम की सराहना की।

Exit mobile version