Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में दो बड़ी चोरी की घटनाएं सुलझीं आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर जिले में पुलिस को दो अलग-अलग चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। सरकंडा थाना क्षेत्र में एसईसीएल क्वार्टर से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अर्जुन राजपूत उर्फ रंगा को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचाना गया और उसकी गिरफ्तारी के साथ ही चोरी गए गैस सिलेंडर, सिलिंग फैन और सिलाई मशीन जैसे सामान बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी को 15 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल व सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में की गई।दूसरी ओर, रतनपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान सुने घर से हुई चोरी का भी पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पड़ोसी ही इस वारदात में शामिल निकला। आरोपी भोला नेताम ने घर की चाबी और रखे पैसों की जानकारी होने का फायदा उठाते हुए ₹80,000 नकद और 1.65 लाख के जेवरात चुरा लिए थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया और ₹45,000 नकद व सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए। आरोपी को भी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Exit mobile version