Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में दो युवकों से बटनदार चाकू बरामद, दोनों गिरफ्तार सिटी कोतवाली और मस्तुरी थाना पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मामलों में धारदार बटनदार चाकू लेकर घूमने और लोगों को डराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई है।सिटी कोतवाली पुलिस ने कंसा चौक टिकरापारा क्षेत्र में शेख रमजान को गिरफ्तार किया, जो इमामबाड़ा इमली झाड़ के पास बटन वाला लोहे का चाकू लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहा था।

मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। दस्तावेज पेश करने में असमर्थता पर धारा 25 के तहत अपराध दर्ज किया गया।वहीं, मस्तुरी थाना क्षेत्र में नहर किनारे चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहे योगेश चंद्राकर को पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से एक स्टील का बटनदार चाकू बरामद हुआ। दोनों मामलों में हथियारों को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Exit mobile version