Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में नशे में धुत युवकों का खतरनाक स्टंट बाइक पर तीन सवार, सड़क पर मौत को दिया खुला न्योता

बिलासपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें नशे में धुत बाइक सवार युवक सड़कों पर खुलेआम लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर नशे की हालत में सड़क पर लड़खड़ाते हुए चलते दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी और दूसरों की जान खतरे में पड़ गई।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए संतुलन खो बैठते हैं और चलते बाइक से गिर भी जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो अपनी सुरक्षा की चिंता है और न ही सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की। इस खतरनाक लापरवाही से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रही।बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला इलाके का है। यहां न तो युवकों ने हेलमेट पहना था और न ही किसी तरह के ट्रैफिक नियमों का पालन किया जा रहा था। खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।इस घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने के बढ़ते मामलों को उजागर किया है। अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन इस पर क्या सख्त कार्रवाई करता है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर लगाम लगाई जा सके।

Exit mobile version