Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में पांच करोड़ की सड़क का भूमिपूजन, यातायात को मिलेगी राहत, टिकरापारा में 68 लाख के नाले से सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था

बिलासपुर में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए छत्तीसगढ़ शासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों के निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू किए जा रहे हैं। बुधवार को महापौर पूजा विधानी ने तोरवा के गुरुनानक चौक से राजकिशोर नगर तक बनने वाली लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत की सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

लंबे समय से खराब सड़क के कारण स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।इसके अलावा महापौर ने टिकरापारा क्षेत्र में 68 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले का भी भूमिपूजन किया। नाले के निर्माण से जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होगी और बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा।

Exit mobile version