Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल 10 अधिकारियों के तबादले, कई थानों की कमान बदली

बिलासपुर में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी कार्यालय ने दस अधिकारियों का व्यापक तबादला आदेश जारी किया है। रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि निरीक्षक नीलेश पांडेय को रक्षित केंद्र से रतनपुर थाने की कमान दी गई है। निरीक्षक किशोर केंवट को सिरगिट्टी से तोरवा और अभय सिंह बैस को तोरवा से सिरगिट्टी थाना प्रभारी बनाया गया है। बिल्हा के निरीक्षक उमेश साहू को चकरभाठा भेजा गया है, वहीं चकरभाठा प्रभारी उत्तम साहू को शिकायत शाखा व एसपी कार्यालय में पदस्थ किया गया है।एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक अजहरूद्दीन को मस्तूरी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रक्षित केंद्र के निरीक्षक अवनीश पासवान अब बिल्हा थाना प्रभारी होंगे। निरीक्षक अनिल अग्रवाल को रक्षित केंद्र से कानून-व्यवस्था शाखा में स्थानांतरित किया गया है, जहां वे एएसपी शहर के अधीन कार्य करेंगे। उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य को थाना सकरी से हटाकर नए प्रभारी A.C.C.U. के रूप में नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version