Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में पौनी पसारी व्यवसाय हेतु दैनिक शुल्क पर कागजी अलॉट चबूतरा उपलब्ध, पर जमीनी स्तर उलट।

शहरी क्षेत्र में व्यवसाय हेतु दैनिक शुल्क पर चबूतरा उपलब्ध कराने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया था। यह योजना छत्तीसगढ़ की प्राचीन परंपरा के अंतर्गत पौनी पसारी व्यवसाय को नवजीवन प्रदान करना था। इसके तहत स्थानीय परंपरागत व्यवसाय जैसी सब्जी भाजी, फूलों का व्यवसाय, पूजन सामग्री? चटाई तैयार करना व्यवसाय शामिल है। लेकिन देवरी खुर्द में पौनी पसारी योजना के तहत यहां जिन चबूतरो का निर्माण कराया गया था। सालों से बने इन चबूतरो में कोई व्यवसाय नहीं कर रहा है। और ना ही इस ओर किसी का ध्यान है।

मेन देवरी खुर्द रोड पर चबूतरा होने के बाद भी चालू नहीं होने के वजह से व्यवसाईयों का भी काफी नुकसान हो रहा है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भी दूर तक सामान खरीदने जाना पड़ रहा है। पार्षद ने बताया कि चबूतरा कागजी रूप से अलॉट कर दिया गया है। लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी कोई खबर नहीं है।

Exit mobile version