
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देश की प्रकृति परीक्षण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक पूरे देश भर में चलाया जा रहा है। बिलासपुर में भी अब इस अभियान के तहत जनता को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत आम जनता आसपास के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर अपने आप को रजिस्टर्ड करवाएगी और मोबाइल के माध्यम से ही उन्हें अपने शरीर की प्रकृति के बारे में पता चलेगा। देशभर के लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से जोड़ना और व्यक्ति के शरीर की प्रकृति को समझने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

इस अभियान के तहत आम जनता आयुर्वेद में मिलने वाली स्वास्थ्य प्रणाली को समझ सकेगी, ताकि व्यक्ति को खुद से अपने शरीर को समझने में आसानी हो। इसके अलावा आयुर्वेद विभाग के द्वारा व्यक्ति को प्रकृति के हिसाब से उचित खानपान के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। ताकि आयुर्वेद के माध्यम से व्यक्ति स्वस्थ रह सके। इसी कड़ी में बिलासपुर डीआरएम ऑफिस रेलवे में देश का प्रकृति प्रशिक्षण अभियान चलाया गया जिसके तहत रेलवे के कर्मचारियों को इस अभियान से जोड़ा गया ताकि वह भी अपने व्यस्त दिनचर्या में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके।

बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। जिले में प्रकृति परीक्षण अभियान के माध्यम से आयुष विभाग आम नागरिक को प्रकृति के अनुसार खानपान और जीवन शैली के बारे में बता रहा है। प्रत्येक नागरिक को बीमार न होने देने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।




