Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा,लोकल ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, कई यात्रियों की मौत की आशंका गेवरा रोड से रायपुर जा रही लोकल आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से भिड़ी, मौके पर अफरातफरी

– मंगलवार को बिलासपुर में भीषण रेल हादसा हुआ, जब गेवरा रोड से रायपुर जा रही लोकल ट्रेन आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। हादसा चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार में आ रही लोकल ट्रेन सामने खड़ी मालगाड़ी से जोरदार टक्कर खा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे के डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कई लोगों की मौत और दर्जनों यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और फिलहाल प्रभावित रूट पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version