Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर सख्त हुई पुलिस,ऑनलाइन ऑर्डर पर भी निगरानी

शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। युवाओं द्वारा छोटी-छोटी बातों पर चाकू लेकर धमकाने और हमला करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे हालात को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने अब ऑनलाइन माध्यम से चाकू मंगवाने वालों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। हर महीने पुलिस अमेजन और अन्य प्लेटफॉर्म से मंगवाए गए बटन वाले और फैंसी चाकुओं की जानकारी जुटा रही है। इन चाकुओं की डिलीवरी कहां हो रही है, इसका रिकॉर्ड भी पुलिस के पास रहता है। बिलासपुर पुलिस द्वारा हर महीने करीब 50 से 60 चाकू जब्त किए जा रहे हैं।

इन चाकुओं में अधिकतर वह हैं जो गैरकानूनी तरीके से मंगवाए जाते हैं या जिनका इस्तेमाल अपराधों में किया जा सकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सामान्य उपयोग के चाकू को छोड़कर अन्य किसी भी धारदार औजार पर कड़ी नजर रखी जा रही है सावन महीने में बाहर से शहर में आने वाले लोगों पर भी विशेष निगरानी की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि कई युवक धार्मिक यात्राओं या मेलों से फैंसी या बटन वाले चाकू लेकर लौटते हैं, जिनका बाद में दुरुपयोग होता है। ऐसे मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिलासपुर पुलिस प्रशासन का कहना है कि चाकूबाजी की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और हथियार रखने वालों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Exit mobile version