Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा तारबाहर, कोतवाली व सकरी में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग–अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। थाना तारबाहर पुलिस ने दो असामाजिक तत्वों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार किया, वहीं बाहर से आकर अवैध रूप से निवास कर अपराध करने वाले 9 व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की गई।

सिटी कोतवाली पुलिस ने चार आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उधर, सकरी थाना क्षेत्र में गुरु घासीदास जयंती मेले के दौरान चाकू लेकर उपद्रव कर रहे एक युवक को पकड़कर हथियार जब्त किया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई।

Exit mobile version