
बिलासपुर में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। संक्रमित क्षेत्र में तेजी से कदम उठाते हुए करीब 5 हजार मुर्गियों और लगभग 20 हजार अंडों को नष्ट किया गया, जिससे संक्रमण के फैलाव को समय रहते रोकने में सफलता मिली।प्रशासन की इस सक्रियता को शहर में एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

हालात को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों और संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर त्वरित निर्णय लिए, जिससे संभावित बड़े खतरे को टाल दिया गया।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ऐसी संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी निर्णय ही जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं और प्रशासन की जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।पार्टी की ओर से उम्मीद जताई गई है कि प्रशासन इसी तरह आगे भी सक्रियता बनाए रखेगा और आम जनता के हित में कार्य करता रहेगा। इस तरह की कार्रवाई से न केवल बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है, बल्कि लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत होती है।




