Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में बर्थडे फ्लैक्स बना काल बाइक टकराई,युवक की मौके पर मौत,अब निगम से सवाल इजाजत थी या नहीं

सरकंडा थाना क्षेत्र में तड़के हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। महामाया चौक के पास शुभम मिश्रा अपने मित्र अनुपम के साथ बाइक से लौट रहा था, तभी सड़क किनारे बिजली के खंभे में लगे जन्मदिन के फ्लैक्स से बाइक का हैंडल टकरा गया। बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनुपम घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक शुभम सीपत रोड स्थित शंकर हार्डवेयर का संचालक था और अपनी बहन सौम्या के साथ रहता था। माता-पिता पहले ही गुजर चुके थे, अब बहन अकेली रह गई है। घायल अनुपम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस फ्लैक्स से टक्कर हुई, वह हाल ही में किसी जन्मदिन समारोह के तहत लगाया गया था।इस हादसे ने एक बार फिर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या जन्मदिन के इस फ्लैक्स के लिए अनुमति ली गई थी? अगर नहीं, तो जिम्मेदार कौन? कुछ महीने पहले ही निक्कू भंडारी के पोस्टरों पर निगम ने 50 हजार का जुर्माना लगाया था, अब देखना होगा क्या इस बार भी नगर निगम उतनी ही सख्ती दिखाता है या फिर यह मामला भी नजरअंदाज कर दिया जाएगा।

Exit mobile version