Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर में भू माफिया और अपराध के पर्याय बन चुके अकबर खान और तैयब हुसैन का नाम पुलिस ने गुंडा सूची में जोड़ दिया है।

तैय्यब हुसैन कांग्रेस का पार्षद और ब्लॉक अध्यक्ष था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री का ऐसा संरक्षण कि उसने विधायक का कॉलर पकड़ लिया। अकबर खान के खिलाफ तो न जाने कितने अपराध दर्ज है। अकबर खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने पर दाऊद के नाम की धमकी मिलती है। इससे ही आप उसका खौफ समझ सकते हैं। बिलासपुर में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दो मामलों में अकबर खान और तैयब हुसैन का नाम शामिल है, जिसमें पिछले दिनों अकबर खान की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और पूर्व में आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए आदतन बदमाश और गुंडा की लिस्ट में देवनंदन नगर फेस वन निवासी अकबर खान और मसानगंज निवासी तैयब हुसैन को शामिल किया गया है, जिनके खिलाफ साल 2002 से लगातार आपराधिक गतिविधियों जैसे मारपीट , गुंडागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना, आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने जैसे गंभीर मामले पंजीबद्ध है, इसलिए उनके नाम गुंडा सूची में शामिल किए गए हैं। विडंबना देखिए, पुलिस की सूची में जो लोग गुंडा है, वे कांग्रेस के पदाधिकारी भी हैं।

Exit mobile version